- Hindi News
- अव्यवस्थाओं के बीच हुई बीयू की पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा
अव्यवस्थाओं के बीच हुई बीयू की पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा
नसं, भोपाल - बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों में बुधवार को पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा अव्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा के ठीक पहले छात्रों को प्रवेश पत्र के लिए परेशान होना पड़ा। कॉमर्स का पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में ही आया था। प्रश्नों का हिंदी में अनुवाद नहीं था। वहीं सांख्यिकी के परीक्षार्थियों को पेपर शुरू होने के आधा घंटे बाद आना बताया गया है। पहले से कैलकुलेटर के उपयोग की जानकारी नहीं देने के कारण कई परीक्षार्थी बिना कैलकुलेटर के ही परीक्षा देने पहुंचे थे। सुबह की शिफ्ट में अंग्रेजी, एप्लाइड इकोनॉमिक एंड बिजनेस मैनेजमेंट, दर्शनशास्त्र, ड्राइंग एंड पेंटिंग, उर्दू, फारसी, अरबी, संगीत, भाषा, लॉ, तकनीकी शिक्षा व कॉमर्स की तथा दोपहर की शिफ्ट में केमेस्ट्री, गणित, सांख्यिकी, भूविज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स, कम्प्यूटर साइंस, भौतिकी व योगिक साइंस विषय के कोर्स वर्क की परीक्षा हुई। परीक्षा में ५०० परीक्षार्थी शामिल हुए।