भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मना
नगर संवाददाता - भोपाल
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का बुधवार को मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस मौके पर शहर के जैन मंदिरों में पूजा, अभिषेक व आरती की गई।
अंशुल जैन ने बताया कि चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ को निर्वाण लाड़ू चढ़ाने के साथ ही कलशाभिषेक भक्तांबर पाठ व अन्य अनुष्ठान किए गए। भगवान आदिनाथ को कुंडलपुर के बड़े बाबा के नाम से भी जाना जाता है।