आंदोलन को कई संगठनों का समर्थन
भोपाल - स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को लिए जाने वाले सामूहिक अवकाश के फैसले का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नर्सिंग होम एसोसिएशन, मप्र मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ने समर्थन दिया है। मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय खरे के अनुसार चिकित्सक और कर्मचारी सिवनी जिले के लखनादौन सिविल अस्पताल में चिकित्सक, नर्स और एएनएम कार्यकर्ता को बिना कारण गिरफ्तार किए जाने से नाराज हैं।