सात बिल्डरों परआयकर के छापे
विधानसभा संवाददाता - भोपाल
आयकर विभाग ने बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर और रायपुर में सात बिल्डरों के यहां छापे की कार्रवाई की। प्रारंभिक
कार्रवाई में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए नकद और 15 लॉकर्स का पता चला है। आयकर विभाग द्वारा बिल्डरों के आलीशान मकानों और
महंगी गाडिय़ों के मूल्य का आकलन कराया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार विभाग को खबर मिली थी कि ये सभी बिल्डर अपनी आय कई गुना कम बताकर टैक्स बचा रहे थे। चारों शहरों में 40 ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। इसमें 30 ठिकाने सिर्फ भोपाल में हैं। विभाग ने हालांकि छापे में मिली कुल संपत्ति और नकदी का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा भी कुछ अन्य शहरों में चल रहे बिल्डरों के दूसरे कारोबारों की भी जांच की जा रही है। आयकर महानिदेशक अमरेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार विभाग को आय से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, लेकिन कितने की टैक्स चोरी है यह अभी नहीं कहा जा सकता।
जैसा ग्राहक, वैसी रकम लेकर पास कराते थे पीएमटी
पेज 2
पीएमटी 2012 में गड़बड़ी कोर्ट में चालान पेश
बड़े भाई ने कहा- मेरा कोई लेना देना नहीं
॥कार्रवाई मेरे छोटे भाई पर हुई है। मेरे घरसे ऐसी कोई जब्ती नहीं हुई है, जो अवैधानिक हो। मेरा व्यापमं में हुई गड़बड़ी से भी कोई लेना-देना नहीं है।
- पीयूष त्रिवेदी, कुलपति, आरजीपीवी
पंकज की पत्नी को लेकर भोपाल पहुंची पुलिस
लोकायुक्तपुलिस बुधवार शाम पंकज की पत्नी अर्चना त्रिवेदी ((बाएं)) को अपने साथ लेकर भोपाल आई। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा की शाहपुरा शाखा में उनका लॉकर खुलवाया।
कहां, क्या संपत्ति मिली
संपत्ति कीमत
इंदौर में तीन मकान 37 लाख रु.
सांवेर में 5.357 हेक्टेयर कृषि भूमि 30 लाख रु.
बिचौली हप्सी में प्लॉट 50 लाख रु .
बैंक खातों में जमा ढाई लाख रु.
पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में जेवर ढाई लाख रु.
इंदौर के घर से मिले जेवर ढाई लाख रु.
एक वॉक्स वैगन कार 15 लाख रु.
पॉलिसी के खाते 3.5 लाख रु.
बैंक ऑफ बड़ौदा भोपाल 45 हजार रु.
((चार इमली भोपाल स्थित घर में 4 लाख रु. कीमत का सामान ))
पंकज त्रिवेदी के यहां छापे,
3 करोड़ की संपत्ति उजागर