पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू मार्केट व एमपी नगर के जोनल प्लान का प्रकाशन जल्द

न्यू मार्केट व एमपी नगर के जोनल प्लान का प्रकाशन जल्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
एम्स और न्यू मार्केट क्षेत्र के विकास के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए जोनल प्लान का प्रकाशन कर इन्हें लागू किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम तैयार हो गया है।
पिछले डेढ़ साल से दोनों जोनल प्लान के मसौदे बनकर निगम के पास रखे हुए थे। बुधवार को निगम कमिश्नर ने अपनी मंजूरी देकर इन्हें जारी करने के निर्देश दिए। इसके तहत प्रकाशन के लिए इन्हें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ((टीएंडसीपी)) भेजा जाएगा। टीएंडसीपी प्रकाशन कर आपत्तियों की सुनवाई करेगा। छह महीने में ये लागू होंगे। इससे अब एम्स और न्यू मार्केट क्षेत्र की प्लानिंग पर सुव्यवस्थित और नए प्रोजेक्ट आ सकेंगे।