फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं
नसं. भोपाल। राजधानी में अब रातें ठंडी होने लगी हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र के मुताबिक, आसमान साफ होने व उत्तर पूर्वी दिशाओं से हवाएं आने के कारण रात में ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में तापमान में बढ़ गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।
सहायक मौसम विज्ञानी वीके पांडे ने बताया कि गुरुवार को भी तापमान में खास परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।