- Hindi News
- बीडीए के नबीबाग अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी
बीडीए के नबीबाग अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी
नगर संवाददाता - भोपाल
करोंद स्थित नबीबाग में बीडीए फरवरी में अपना नया अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा। इसके लिए बीडीए के बोर्ड ने बुधवार को अपनी मंजूरी दे दी है। यहां 420 टू बीएचके और 96 वन बीएचके फ्लैट्स बनेंगे। टूबीएचके की कीमत 10 लाख और वन बीएचके की कीमत 5 लाख रुपए होगी।
बीडीए के बोर्ड ने सलैया, मिसरोद और एयरो सिटी स्कीम में भी 455 प्लॉट और फ्लैट की बुकिंग को मंजूरी दी। इसके लिए बीडीए ने कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर रेट तय किए हैं। बैठक में 13 मामलों पर बोर्ड ने अपनी मंजूरी दी। बोर्ड बैठक में पहली बार अध्यक्ष के रूप में संभागायुक्त एसबी सिंह शामिल हुए। बीडीए के सीईओ कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि नबीबाग स्कीम का नक्शा टीएंडसीपी को भेज दिया है। टीएंडसीपी से नक्शा पास होते ही स्कीम की लॉन्चिंग और टेंडर जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि राज्य शासन ने बीडीए को अटल आश्रय योजना के तहत एक रुपए की लीज पर 13 एकड़ जमीन का आवंटन किया है।
फरवरी में लॉन्च होगा प्रोजेक्ट, बनेंगे ५१६ फ्लैट