- Hindi News
- गांधी की पुण्यतिथि को जोर शोर से मनाएगी कांग्रेस
गांधी की पुण्यतिथि को जोर-शोर से मनाएगी कांग्रेस
गांधी की पुण्यतिथि आज जोर-शोर से मनाएगी कांग्रेस
भोपाल - कांग्रेस इस बार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस को जोर-शोर से मनाएगी। गुरुवार को दिल्ली में इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एकता और सद्भावना की शपथ दिलाएंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। सामूहिक रूप से यह कार्यक्रम देखने के लिए पीसीसी में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में इसी तरह बड़ी स्क्रीन लगा कर यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। इसके साथ ही भोपाल सहित पूरे प्रदेश में प्रभात फेरी, संगोष्ठी, फल और वस्त्र वितरण और कैंडल मार्च जैसे आयोजन होंगे। माना जा रहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने के जवाब में यह आयोजन किए जा रहे हैं।
पीसीसी में एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा कार्यक्रम