भोपाल व बैरागढ़ को इमानुअल ने हराया
कार्यालय संवाददाता - सीहोर
बेहतर बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के चलते इमानुअल स्कूल की क्रिकेट टीम ने भोपाल की मॉर्डन क्रिकेट टीम को 41 रनों के अंतर से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
कृष्णा-ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में इमानुअल क्रिकेट टीम ने चार विकेट पर 133 रन बनाए। इसमें अजय ने 43 रन, सुबीर ने 28 और अमृत ने 27 रन की साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉर्डन क्रिकेट टीम भोपाल मात्र 92 रनों पर ही सिमट गई। इमानुअल की ओर से विनोद पाल ने 5 और कपिल ने 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में इमानुअल क्रिकेट टीम का मुकाबला बैरागढ़ की टीम से हुआ। बैरागढ़ की टीम को भी इमानुअल ने 40 रनों से हराया। पहले खेलते हुए इमानुअल क्रिकेट टीम ने 159 रन बनाए। इसमें सुबीर ने 69 रन और अजय ने 65 रनों की पारियां खेलीं। जवाब में बैरागढ़ की पूरी टीम सिर्फ 119 रन ही बना सकी।
आज होंगे ये मैच
प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को कोल्ड क्रिकेट टीम और शिक्षक इलेवन के बीच पहला मैच होगा। दूसरा मैच बैरागढ़ आरसीसी क्रिकेट टीम और भोपाल क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। मैच देखने के लिए खेल प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
सीहोर. इमानुअल टीम के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर मैच जीत लिया।
बीएसआई मैदान पर पिछले कई दिनों से चल रही प्रतियोगिता में खेले जा रहे मैच
क्रिकेट प्रतियोगिता