पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि विकास बैंक अध्यक्षों से भी भाजपा ने लिए इस्तीफे

भूमि विकास बैंक अध्यक्षों से भी भाजपा ने लिए इस्तीफे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के बाद अब भाजपा ने जिला भूमि विकास बैंकों के अध्यक्षों और संचालकों से भी इस्तीफे ले लिए हैं। प्रदेश के 38 जिला भूमि विकास बैंकों (( जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक)) में से 27 में भाजपा समर्थित अध्यक्ष व संचालक हैं। इन सभी के इस्तीफे बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए।
आयुक्त सहकारिता को संबोधित यह इस्तीफे एक-दो दिन में सहकारिता विभाग को पहुंचा दिए जाएंगे। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमाकांत भार्गव ने बताया कि इन बैंकों में चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भाजपा समर्थित बैंक अध्यक्षों व संचालकों से इस्तीफा देने का अनुरोध किया गया था। उधर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्षों के इस्तीफे का मामला सहकारिता विभाग और रिजर्व बैंक के बीच अटका हुआ है। विभाग को आरबीआई के अभिमत का इंतजार है।