पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिषद बैठक कल, सीमा बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

परिषद बैठक कल, सीमा बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
नगर निगम परिषद की बैठक शुक्रवार को होगी। बैठक में 36 साल बाद निगम सीमा में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। शहर के विकास से जुड़े करीब 12 प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
गुरुवार को निगम परिषद की बैठक की तैयारी के लिए कांग्रेस और भाजपा पार्षद दलों की बैठकें होंगी। कांग्रेस इन प्रस्तावों को पास करने या न करने पर अपना रुख गुरुवार शाम को साफ करेगी। साथ ही शहर की सड़कों, सफाई और स्ट्रीट लाइट आदि मुद्दे पर परिषद में कांग्रेस पार्षद हंगामा करने की रणनीति बनाएंगे। वहीं, भाजपा पार्षद दल कांग्रेस पर जवाबी हमले की तैयारी करेगा।




ये है परिषद का एजेंडा

:तालाबों के संरक्षण के लिए 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति। :फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र शुल्क तय करना। :ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट का आवंटन। :इतवारा मीट मार्केट इंद्रपुरी आदि की दुकानों का आवंटन। :मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण की मंजूरी।