पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को रजिस्ट्रेशन का एक और मौका

छात्रों को रजिस्ट्रेशन का एक और मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल - बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर के नियमित, प्राइवेट, एटीकेटी व पूर्व छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक और मौका दिया है। रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गए नियमित और प्राइवेट छात्र विशेष विलंब शुल्क एक हजार रुपए तथा पूर्व व एटीकेटी छात्र सामान्य शुल्क तथा 25 रुपए पोर्टल शुल्क के साथ 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। वहीं 3 फरवरी तक 300 रुपए विलंब शुल्क तथा इसके बाद 5 फरवरी तक विशेष विलंब शुल्क 1000 रुपए के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।



इस व्यवस्था के तहत कॉलेजों को 1 फरवरी तक पात्रता व नामांकन का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन होने पर ही छात्रों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी।