मां वैष्णो धाम में आज होगा भगवती जागरण
भोपाल - होशंगाबाद रोड स्थित निखिल बंगलोज फेस-3 में स्थित मां वैष्णो धाम में गुरुवार को रात 9 बजे से मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया है। यहां सोना जाधव समेत कई भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली से आई झांकियों का समूह होगा। यहां दोपहर एक बजे से सांय 4 बजे तक भंडारा भी होगा।