- Hindi News
- पॉलीटेक्निक के 40 व्याख्याता और 4 विभागाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति समाप्त
पॉलीटेक्निक के 40 व्याख्याता और 4 विभागाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति समाप्त
नसं. भोपाल - उच्च शिक्षा के बाद अब राज्य शासन ने पॉलीटेक्निक संस्थानों के 40 व्याख्याताओं और चार विभागाध्यक्ष की सेवाएं प्रतिनियुक्ति से वापस ले ली हैं। इनकी पदस्थापना इनके मूल पद पर कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने सभी व्याख्याताओं और विभागाध्यक्षों को तत्काल मूल पद पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
जिन विभागाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति समाप्ति के आदेश जारी किए गए हैं, उनमें भोपाल से दिनेश कुमार अग्रवाल मुरैना, संतोष कुमार पटेल टीकमगढ़ और व्याख्याताओं में भोपाल से प्रणीत सिजारिया नरसिंहपुर, प्रीति चांडक खंडवा, प्रमोद शर्मा सहायक नियंत्रक व्यापम सीहोर, जितेंद्र सिंगी राज्य मंत्री आदिम-जाति की निजी पदस्थापना से हरदा, रवि मिश्रा को ग्वालियर में पदस्थ किया गया है। शेष दो विभागाध्यक्ष और 35 व्याख्याता विभिन्न जिलों के हैं।