पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएनसीटी में छात्राओं को तलाशी लेने पर ऐतराज

जेएनसीटी में छात्राओं को तलाशी लेने पर ऐतराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
राज्य महिला आयोग में बुधवार को जेएनसीटी की छात्राओं की सार्वजनिक रूप से तलाशी लेने की शिकायत पर संयुक्त बैंच में सुनवाई हुई। यहां शिकायत करने वाली छात्राएं नहीं पहुंची। कॉलेज की ओर से दो फैकल्टी ने आयोग में पहुंचकर अपनी सफाई पेश की। आयोग अध्यक्ष उपमा राय और सदस्य कविता पाटीदार ने आवेदक के
उपस्थित न होने पर कॉलेज प्रबंधन को इंटरनल सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कमेटी को जांच करने और उसकी रिपोर्ट आयोग में पेश करने को कहा है।
आयोग में दो छात्राओं ने शिकायत की थी कि परीक्षा हॉल में नकल की सामग्री रखने की शंका के आधार पर उनकी तलाशी सार्वजनिक रुप से ली गई। तलाशी कॉलेज के कॉरिडोर में महिला प्रोफेसर ने ली थी। इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया था। इस मामले में कॉलेज के प्रोफेसर अविनाथ सिंह और प्रोफेसर गुरमीत कौर ने आयोग में प्रबंधन का पक्ष रखते हुए कहा कि छात्राओं की तलाशी सार्वजनिक रूप से नहीं ली गई। दोनों को कॉरिडोर में ले जाया गया, जहां कोई मौजूद नहीं था। आयोग का कहना था कि ऐसी स्थिति में खाली रूम में ले जाकर तलाशी ली जा सकती थी। कॉलेज प्रबंधन का यह व्यवहार अनुचित था। इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य आरके अग्रवाल का कहना है कि आयोग के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
संयुक्त बैंच में कुल 35 मामलों की सुनवाई हुई। वहीं, विभिन्न जिलों से जांच रिपोर्ट भी यहां पहुंची। इसमें रीवा से 26, सीधी से 10, विदिशा से 19, सीहोर से 8 और छतरपुर से 24 जांच रिपोर्ट आई। इसके आधार पर 65 मामले निराकृत किए गए।