- Hindi News
- निगम ने बीएसएनएल को दिया 28 लाख रुपए चुकाने का नोटिस
निगम ने बीएसएनएल को दिया 28 लाख रुपए चुकाने का नोटिस
भोपाल - बीएसएनएल के रॉयल मार्केट स्थित सिटी टेलीफोन एक्सचेंज को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस संपत्ति कर और अन्य करों की 28 लाख 97 हजार रुपए की बकाया राशि न चुकाने के लिए दिया गया है। निगम ने नोटिस में सात दिन की अवधि देते हुए कंपनी को संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी भी दी है। निगम के मुताबिक बीएसएनएल के ऊपर यह बकाया रकम वर्ष 2000 से 2013 तक की है।