पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब नए प्लान के साथ विकास की कवायद

अब नए प्लान के साथ विकास की कवायद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
शहर का विकास अब नए प्लान के साथ करने की कवायद की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को विदिशा के प्रमुख जिला अधिकारियों को भोपाल में बुलाया और नए सिरे से प्लान बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शहर की सड़कें, पेयजल और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए फिर से नया प्रोजेक्ट बनाने को कहा है ताकि उसको जल्द से जल्द प्रशासकीय और तकनीकी रूप से स्वीकृति दिलवाई जा सके। वहीं शहर की कई कालोनियों के विकास की भी कवायद की जा रही है। दूसरे दिन मंगलवार को भी कमिश्नर ने सभी राजस्व अधिकारियों की भोपाल में आवश्यक मीटिंग बुलाकर उन्हें व्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा। मुख्यमंत्री के इन तमाम प्रयासों से विदिशा जिले के लोगों में फिर से विकास की एक नई उम्मीद जागी है और लोगों को एहसास हो रहा है कि वे विकास कार्यों को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं।
नजर आई गंभीरता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत 25 और 26 जनवरी को विदिशा जिले के लगातार दो दिनों तक दौरा किया था। उसमें एक बात प्रमुखता से कही थी कि शहरों और गांवों में विकास के काम प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे। 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड से विदिशा के संदर्भों में सीएम का कहना था कि नए सिरे से विदिशा का मास्टर प्लान बनाकर विकास कार्य कराया जाएगा। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विदिशा को देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है। इस घोषणा के दूसरे दिन ही सीएम ने 27 जनवरी सोमवार को विदिशा के कलेक्टर एमबी ओझा, जिला पंचायत सीईओ एसबी सिंह और नगरपालिका के सीएमओ आरपी मिश्रा सहित कई अन्य प्रमुख विभागों के अधिकारियों को भोपाल बुलाकर तलब किया था।
बनाएं नई डीपीआर: प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ने विदिशा जिले के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि वे विदिशा के विकास के लिए नए सिरे से विभागीय प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करें। इसमें स्पष्ट रूप से शहर विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए ठोस कार्ययोजना शामिल हो ताकि उसको नियमानुसार प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति दिलाई जा सके।



विकास होगा

॥शहर का सुनियोजित तरीके से विकास कार्य कराया जाएगा। इसके लिए डीपीआर बनाई जाएगी और उसे प्रशासकीय तथा तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

आरपी मिश्रा, सीएमओ विदिशा

भविष्य को ध्यान में रखें

॥शहर के विकास की रूपरेखा भविष्य की आबादी और बसाहट को देखते हुए बनाई जाना चाहिए। तभी महानगरों की जैसी सुविधाओं व व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा।

मोहित रघुवंशी, निवासी शिवाजी चौक

सुनियोजित हो प्लानिंग

॥शहर का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों के लिए सुनियोजित तरीके से प्लानिंग होगी। प्लानिंग में हर बिंदु पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

राकेश शर्मा, निवासी उदयनगर कालोनी

बदलेगी शहर की सीरत

॥सीएम शिवराज सिंह चौहान शहर के विकास में खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। इसके परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। पार्किंग, ड्रेनेज, पेयजल, परिवहन आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।

श्रवण व्यास, निवासी डंडापुरा

शहर में हो रहा बेतरतीब विकास

वर्तमान में देखा जाए तो शहर में कई विकास कार्य चल रहे हैं लेकिन वे बेतरतीब तरीके से नहीं किए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए देखा जाए तो शेरपुरा रेलवे स्टेशन से लेकर दुर्गानगर चौराहा होते हुए बालाजीपुरम कालोनी तक 1700 मीटर उत्कृष्ट सड़क का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री अधोरसंरचना के तहत किया जा रहा है लेकिन सड़क का निर्माण कार्य तो एक सिरे से शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक सड़क के दोनों ओर से पोल की शिफ्टिंग का काम शुरू नहीं किया गया है। इससे बाद में परेशान होगी। इसी तरह शहर के कई हिस्सों में नगरपालिका ने सीवर लाइन बिछाने का काम किया है। इस काम के पूरा होने के एक साल बाद भी सड़कों को दोबारा निर्माण नहीं किया गया है। इससे हजारों लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। शहर का ड्रेेनेज सिस्टम पहले से ही बिगड़ा हुआ है।

ञ्चसड़कें, पेयजल, ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए नए सिरे से बनेगा प्रोजेक्ट

पहल - सीएम ने विदिशा के अधिकारियों को भोपाल बुलाया

कॉलोनियों की स्थिति में भी होगा सुधार

विदिशा। दुर्गानगर क्षेत्र में उत्कृष्ट सड़क का काम चल रहा है।