- Hindi News
- हैंडराइटिंग रिपोर्ट से पुलिस के घेरे में आ सकते हैं १० और मेडिकल छात्र
हैंडराइटिंग रिपोर्ट से पुलिस के घेरे में आ सकते हैं १० और मेडिकल छात्र
भास्कर न्यूज - ग्वालियर
गजराराजा मेडिकल कॉलेज ((जीआरएमसी)) के संदिग्ध छात्रों की ओर पुलिस का घेरा मजबूत होता जा रहा है। पुलिस भोपाल से आने वाली हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। भोपाल से जुड़े सूत्रों के अनुसार जिन छात्रों की हैंडराइटिंग रिपोर्ट आना है, उनमें लगभग दस छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने फर्जी तरीके से प्रवेश लिया था। ऐसे छात्रों पर पुलिस ने नजर रखना शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने एक छात्र को बड़वानी से पकड़ा है, इसने उस व्यक्ति का नाम भी बताया है, जिसे उसने प्रवेश कराने के लिए रुपए दिए थे।
जीआरएमसी के वर्ष 2009 के छात्रों का रिकॉर्ड व्यावसायिक परीक्षा मंडल से मिलने के बाद पुलिस ने दस्तावेज के आधार पर इनकी हैंडराइटिंग की जांच के लिए रिकॉर्ड पुलिस हेडक्वार्टर भेजा था। फिलहाल इसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसमें लगभग दस छात्रों की हैंडराइटिंग गड़बड़ मिली है।
सात संदिग्ध छात्रों को
अग्रिम जमानत मिली
विशेष न्यायाधीश जगत मोहन चतुर्वेदी की कोर्ट से बुधवार को पीएमटी फर्जीवाड़े के संदिग्ध सात छात्रों को अग्रिम जमानत मिल गई है।