पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे वैट और एंट्री टैक्स के कारण प्रदेश के उपभोक्ताओं को महंगा गैस सिलेंडर खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन राज्य के मंत्रियों को इससे कोई सरोकार नहीं है। वे इसे राजनीतिक नजरिए से देखते हुए केंद्र सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।
दैनिक भास्कर ने बुधवार के अंक में प्रदेश में महंगा गैस सिलेंडर मिलने के बारे में खुलासा किया था कि राज्य सरकार चाहे तो प्रदेश में गैस सिलेंडर सस्ता हो सकता है। इस समाचार पर बड़ी संख्या में पाठकों ने प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार से वैट और एंट्री टैक्स हटाने की मांग की है। दैनिक भास्कर ने बुधवार को प्रदेश के कई मंत्रियों से इस बारे में बात की लेकिन उनका जवाब राजनीतिक रहा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.