पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. दिल्ली से भोपाल आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट की बुधवार रात दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी। इसकी वजह से फ्लाइट को दिल्ली में रद्द कर दिया गया। इसकी पुष्टि एयरपोर्ट के अधिकारियों ने की है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 9 डब्ल्यू 2652 रोजाना रात करीब 8:55 बजे भोपाल पहुंचती है। बुधवार को करीब 7 बजे इसने दिल्ली से उड़ान भरी, लेकिन पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला।
इसके बाद फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद इस विमान ने दोबारा उड़ान भरी, लेकिन फिर तकनीकी दिक्कत आने की वजह से वापस एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान को रद्द कर दिया गया। यही फ्लाइट दिल्ली से भोपाल आकर वापस दिल्ली जाती है। भोपाल में 68 यात्री इस फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। रात करीब 9:30 बजे यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.