स्काउट-गाइड ने किया कला का प्रदर्शन
भोपाल - तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण में स्काउट-गाइड को जो संस्कार मिले हैं, उन्हें जीवन में उतारें। वे बुधवार को आठवीं राज्यस्तरीय स्काउट-गाइड रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड के माध्यम से देश-प्रेम के जो भाव जगाए जाते हैं, वे जीवन भर काम आते हैं। इस मौके पर टीटी नगर दशहरा मैदान से चिनार पार्क तक रैली निकाली गई। रैली मार्ग में जगह-जगह स्काउट-गाइड ने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया।
दशहरा मैदान से चिनार पार्क तक बुधवार को आठवीं राज्यस्तरीय स्काउट-गाइड रैली निकाली गई। इस दौरान कैडेट ने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया।