पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रार्थना सभा के साथ गांधी के संदेशों को बताया

प्रार्थना सभा के साथ गांधी के संदेशों को बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
‘बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो...’ गुरूवार को गांधी जी के संदेश के साथ ही भजनों को प्रस्तुत किया गया। गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें गांधी जी के सत्य, अहिंसा के साथ ही उनके जीवन से जुड़े संस्मरण भी सुनाए गए। इस अवसर पर गांधी भवन न्यास और गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से ‘जिला स्तरीय गांधी ज्ञान प्रतियोगिता’ के पुरस्कार प्रदान किए गए।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए..., रघुपति राघव राजाराम... और इतनी शक्ति हमें देना दाता...’ भजनों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल रामनरेश यादव ने गांधी की किताब ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ और ‘मेरे सपनों का भारत’ के अंशों को सुनाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नकल करने से बचना चाहिए। व्यापम घोटाले पर राज्यपाल ने कहा कि नकल मामले और भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं। गांधी की पुण्यतिथि मनाना तभी सफल होगा जब गांधी के आदर्शों पर चलना सीखेंगे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के साथ लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया।
यहीं 5 दिसंबर 2013 को भोपाल के विभिन्न स्कूलों में आयोजित गांधी ज्ञान प्रतियोगिता के विनर्स को ट्रॉफीज और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में डीएवी हायर सेकंडरी स्कूल की सरस्वती देवी फस्र्ट रहीं। सेकंड पोजिशन पर ऑल सेंट्स हायर सेकंडरी स्कूल ईदगाह हिल्स की जिया इरशाद, थर्ड पोजिशन पर विक्रम हायर सेकंडरी स्कूल के हरिओम गौर रहे। इसके साथ ही ऑल सेंट्स स्कूल की जिया फातिमा, जवाहर लाल नेहरू स्कूल के अभिषेक उइके और बेबी कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल के नवीन शाक्या को कंसोलेशन प्राइज दिए गए।



गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस मौके पर जिला स्तरीय गांधी ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार भी प्रदान किए गए।