ट्रेजर हंट ने किया सबको परेशान
सिटी रिपोर्टर भोपाल
गवर्नमेंट वुमन पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरूवार को ट्रेजर हंट को लेकर स्टूडेंट्स के बीच एक्साइटमेंट रहा। कॉलेज में आयोजित एनुअल फंक्शन ‘स्वर्णिम विहान’ में ट्रेजर हंट कॉम्पिटीशन में क्लू और पजल सॉल्व करने स्टूडेंट्स के बीच कॉम्पिटीशन हुआ। स्वर्णिम विहान में रंगोली, मेंहदी और फेस पेंटिंग कॉम्पिटीशन भी आयोजित किए गए। इसमें स्टूडेंट्स ने गणेश की विभिन्न मुद्राओं के साथ कई थीम पर रंगोली बनाईं । मेंहदी में भी अरेबिक, मारवाड़ी थीम पर स्टूडेंट्स ने मेंहदी लगाई।
बुक्स से लेकर रेत में भी छिपाई चिट
‘घरों के नक्शे हम बनाएं, जिसकी मदद से नक्शे बनाएं, वो सब रंग इसमें समाएं। अंतिम मददगार में छुपा है राज ढूंढोगे तो आओगे मंजिल के पास’ आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट लैब में छिपी चिट के लिए क्लू के रूप में ये पहेली बताई गई। ट्रेजर हंट में टीम ए और टीम बी के बीच क्लू ढूंढऩे के लिए कॉम्पिटीशन हुआ। ऑर्गनाइजर ने ट्रेजर हंट के लिए लाइब्रेरी में बुक्स के बीच, कैंटीन में, हॉस्टल में और कॉलेज ग्राउंड में भी ट्रेजर हंट की पर्चियों को छिपाया। प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने कई थीम पर रंगोली बनाईं। फ्लावर, गणेश के साथ, मोर की आकृति रंगोली में बनाई । नेहा नागवंशी ने इंडिया के मैप में सुख, शांति और और अमन का संदेश देते हुए ट्राइ कलर रंगोली बनाई वहीं प्रीति रावत ने सेव गर्ल गर्ल चाइल्ड का मैसेज देते हुए देस के विभिन्न राज्यों में सेक्स रेशियो को रंगोली में बनाया। फेस पेंटिंग में निकिता उपाध्याय ने आधे फेस पर रोज और भंवरे बनाकर महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों को दिखाया।
ये रहे विनर
शिखा विश्वकर्मा रंगोली में विनर रहीं। फेस पेंटिंग में सौम्या दुर्रानी, मेंहदी में एकता सोनी विनर रही। शुक्रवार को ग्रुप डांस कॉम्पिटीशन आयोजित होंगे।
‘स्वर्णिम विहान’ के तीसरे दिन वुमन पॉलिटेक्निक में ट्रेजर हंट, फेस पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिताएं हुईं।
 फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए दोस्त को तैयार करती स्टूडेंट।
द्ग1द्गठ्ठह्ल ड्डह्ल श्चशद्य4ह्लद्गष्द्धठ्ठद्बष्