- Hindi News
- मनमानी नहीं कर पाएगी निर्भया पेट्रोलिंग टीम
मनमानी नहीं कर पाएगी निर्भया पेट्रोलिंग टीम
नसं. भोपाल - निर्भया पेट्रोलिंग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों पर अब विराम लगेगा। इसके लिए महिला सेल ((पीएचक्यू)) ने १५ दिन के भीतर गाइडलाइन जारी करने का निर्णय लिया है। महिला सेल की एडीजी अरुणा मोहन राव का कहना है कि गाइडलाइन जारी होने के बाद यह और बेहतर काम कर सकेगी।
एमएलबी कॉलेज की छात्राओं द्वारा की शिकायत के बाद महिला सेल ने निर्भया पेट्रोलिंग टीम के लिए गाइडलाइन बनाने का निर्णय लिया है। एडीजी राव का कहना है कि गाइडलाइन में राज्य महिला आयोग द्वारा की गई सिफारिशों को भी शामिल किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी।
मॉनिटरिंग भी होगी
राव कहना है कि निर्भया की मॉनिटरिंग जिला स्तर पर भी की जाएगी। इसकी समीक्षा हर माह होगी। साथ ही निर्भया के पास आने वाली हर कॉल डिटेल, पेट्रोलिंग टीम द्वारा की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। इसके रूट की भी मॉनिटरिंग भी रोजाना की जाएगी ताकि आला अफसरों की जानकारी में यह बात रहें कि पेट्रोलिंग टीम कब और कहां गई।