पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीटेक्निक के 14 और व्याख्याताओं की प्रतिनियुक्ति समाप्त

पॉलीटेक्निक के 14 और व्याख्याताओं की प्रतिनियुक्ति समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - राज्य शासन ने पॉलीटेक्निक के एक सहायक प्राध्यापक सहित 13 और व्याख्याताओं की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी है। सभी को उनके मूल पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन ने एक दिन पहले ही चार विभागाध्यक्षों सहित 40 व्याख्याताओं की प्रतिनियुक्ति समाप्त की थी। व्याख्याता कामना मुकाती पॉलीटेक्निक महाविद्यालय धार से झाबुआ, स्वाति गोस्वामी ग्वालियर से राघोगढ़, दीपक भावसार उज्जैन से खिरसाडीह, भवानी साहू बालाघाट से सिवनी, विष्णु सोनी ग्वालियर से मुरैना, अमित लश्करी उज्जैन से खुरई, पद्मजा पालडुगू भोपाल से महिला पॉलीटेक्निक इंदौर, जितेन्द्र एरन भोपाल से पचोर, अतुल चौहान देवास से पचोर, आभा श्रीवास्तव भोपाल से धार, सुणीत सिजारिया भोपाल से सागर, अनूप पहाडिय़ा उज्जैन से ग्वालियर और पूजा शुक्ला इंदौर से भोपाल पदस्थ की गई हैं। सहायक प्राध्यापक दिलीप शर्मा इंदौर को उज्जैन में पदस्थ किया गया है।