पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वाइंट कमिश्नर के घर लोकायुक्त का छापा

ज्वाइंट कमिश्नर के घर लोकायुक्त का छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार सुबह प्रमुख सचिव राजस्व कार्यालय में पदस्थ ज्वाइंट कमिश्नर के बंगले पर छापा मारकर करीब एक अरब रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है। टीम ने उनके बंगले से 22 प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए हैं।
लोकायुक्त एसपी सिद्धार्थ चौधरी को ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. रविकांत द्विवेदी के खिलाफ कुछ समय पहले एक गोपनीय शिकायत मिली थी। गुरुवार सुबह करीब पौने छह बजे टीम के साथ उन्होंने द्विवेदी के गुलमोहर कॉलोनी स्थित बंगला नंबर जी-1/3 पर छापा मारा। टीम ने द्विवेदी को जैसे ही सर्च वारंट दिखाया, वह बौखला गए। टीम तीन हिस्सों में बंटकर अलग-अलग कमरों में छानबीन के लिए जाने लगी तो द्विवेदी ने इससे इनकार करते हुए पूरी कार्रवाई अपने सामने करने की बात कही।
इस दौरान टीम को प्रॉपर्टी के जो कागजात मिले हैं, उनमें एमपी नगर जोन-टू स्थित होटल गुड स्टे, गोविंदपुरा स्थित प्रिंटिंग प्रेस और मंडीदीप स्थित ब्रिक्स फैक्टरी भी शामिल है। इसके बाद निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम उनके बेटे अंकित को लेकर इन ठिकानों पर रवाना हो गई, जबकि बाकी अफसर उनके बंगले पर देर रात तक कार्रवाई करते रहे।