भोपाल - हज यात्रा के लिए आवेदन फॉर्म एक फरवरी से ताजुल मसाजिद स्थित हज कमेटी के दफ्तर में जमा होंगे। आवेदन के साथ इस बार भी रजिस्ट्रेशन कराने का शुल्क ३०० रुपए देना होगा। कमेटी अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि फार्म जमा करने के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। कुरआ अप्रैल में खुलेगा।