हंगामेदार होगी निगम परिषद की बैठक
नसं. भोपाल - नगर निगम परिषद की बैठक शुक्रवार को आचार्य नरेंद्रदेव सभागृह में होगी। इसमें करीब 15 करोड़ रुपए तालाबों के संरक्षण और संवर्धन के लिए खर्च किए जाने के प्रस्ताव को परिषद से हरी झंडी मिलने के आसार है। हालांकि, बैठक में सफाई, स्ट्रीट लाइट और ई-टेंडरिंग के मुद्दे पर भी हंगामा भी हो सकता है।
सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के पार्षद दलों की गुरुवार को अलग-अलग बैठक हुई। कांग्रेस पार्षद दल ने भाजपा को घेरने के लिए रणनीति बनाई। इसके तहत कांग्रेस लीज नवीनीकरण और मल्टीलेवल पार्किंग पर सवाल पूछेगी। वहीं भाजपा ने भी एजेंडे को विकासोन्मुखी बताते हुए इसे पास कराने की रणनीति बनाई।
जवाब हमले के लिए पूर्व परिषद के महापौर कार्यकाल में हुई अनियमितताएं उजागर करने की तैयारी की।