पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिर के शेरों को मोदी और मेरे बीच मत लाओ : शेजवार

गिर के शेरों को मोदी और मेरे बीच मत लाओ : शेजवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने कहा कि गिर अभयारण्य से एशियाटिक शेरों को लाने का मामला मेरे और नरेंद्र मोदी के बीच नहीं लाया जाए। वैसे भी मंत्री किसी भी विभाग में लंबे समय तक के लिए नहीं होते। शेजवार ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि शेर लाने के लिए वे मोदी से बात करेंगे? वहीं, वन्यप्राणियों की जनगणना पर उन्होंने कहा कि इस बार बाघों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ी है। परिणाम आएंगे तो मप्र को दोबारा टाइगर स्टेट का दर्जा मिल जाएगा। संयुक्त वन प्रबंधन समितियों की कमान रेंजरों के हाथ में होने और इनके खर्च का ऑडिट कराए जाने से जुड़े सवाल पर शेजवार ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं धीरे-धीरे ठीक होंगी।