- Hindi News
- डिमांड पर मिलेगा एगलेस और शुगर फ्री स्ट्रॉबेरी केक
डिमांड पर मिलेगा एगलेस और शुगर फ्री स्ट्रॉबेरी केक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
स्ट्रॉबेरी के कई तरह के स्वाद सिटी के फूड लवर्स को टेस्ट करने मिलेंगे। गुरूवार से होटल कोर्ट यार्ड बाय मैरियट में ‘स्ट्रॉबेरी मेहेम’ फेस्टिवल शुरू हो गया है। महाबलेश्वर की स्ट्रॉबेरी को कई वैरायटी और टेस्ट के साथ फेस्टिवल में प्रेजेंट किया जाएगा। फेस्टिवल की खास बात है कि इसमें शुगर फ्री केक के साथ एगलेस केक, स्ट्रॉबेरी नेपोलियन भी फूड लवर्स के लिए उपलब्ध होंगे। कोर्ट यार्ड बाय मैरियट के इक्लेयर बेक शॉप में यह फेस्ट 16 फरवरी तक सुबह 11 बजे से शाम 11 बजे तक चलेगा। फेस्टिवल में स्ट्रॉबेरी और क्रीम को डिफरेंट कॉम्बिनेशन में बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें फ्रांस का स्ट्रॉबेरी क्रंच कप, फ्रेश स्ट्रॉबेरी क्रीम, चंक ऑफ स्ट्रॉबेरी के साथ स्ट्रॉबेरी क्रंच कप में मेसकॉरपेन चीज, रिच डार्क चॉकलेट, फ्रेश स्ट्रॉबेरी के टेस्ट मिलेंगे। स्ट्रॉबेरी के लवर्स के लिए स्ट्रॉबेरी शॉर्ट केक खास रूप से तैयार किए जाएगा। शेफ मंगेश ने बताया कि कस्टमर की डिमांड पर एगलेस केक तैयार किए जाएंगे। फेस्ट में शॉर्ट क्रस्ट पेस्ट्री में स्ट्रॉबेरी टार्ट, वेनिला चैनटिली क्रीम और फ्रेश स्ट्रॉबेरी को खास तरीके से प्रेजेंट किया जाएगा। स्ट्रॉबेरी चीज केक में क्रीम चीज और स्ट्रॉबेरी कूलिस खास रहेंगी। वहीं बेव्रेज में स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक, स्मूदी, आईस टी और मोईतो को टेस्ट कर सकेंगे। चार टाइप की ड्रिंक्स के साथ स्ट्रॉबेरी टी और मिल्क भी है। स्ट्रॉबेरी मेहेम फेस्ट में 90 रु. की स्ट्रॉबेरी ड्रिंक से लेकर 600 रु. के शॉर्ट केक भी फूड लवर्स के लिए हैं।
होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में ‘स्ट्रॉबेरी मेहेम फेस्टिवल’ हुआ शुरु
केक खास रूप से तैयार किए जाएगा। शेफ मंगेश ने बताया कि कस्टमर की डिमांड पर एगलेस केक तैयार किए जाएंगे। फेस्ट में शॉर्ट क्रस्ट पेस्ट्री में स्ट्रॉबेरी टार्ट, वेनिला चैनटिली क्रीम और फ्रेश स्ट्रॉबेरी को खास तरीके से प्रेजेंट किया जाएगा। स्ट्रॉबेरी चीज केक में क्रीम चीज और स्ट्रॉबेरी कूलिस खास रहेंगी। वहीं बेव्रेज में स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक, स्मूदी, आईस टी और मोईतो को टेस्ट कर सकेंगे। चार टाइप की ड्रिंक्स के साथ स्ट्रॉबेरी टी और मिल्क भी है। स्ट्रॉबेरी मेहेम फेस्ट में 90 रु. की स्ट्रॉबेरी ड्रिंक से लेकर 600 रु. के शॉर्ट केक भी फूड लवर्स के लिए हैं।