पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ आईएएस अफसर बने प्रमुख सचिव

आठ आईएएस अफसर बने प्रमुख सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष संवाददाता - भोपाल
मुख्यमंत्री के सचिव एसके मिश्रा सहित 8 आईएएस अफसर प्रमुख सचिव बन गए हैं। मुख्य सचिव अंटोनी जेसी डिसा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई डीपीसी ((डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी)) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य शासन जल्द ही प्रमोशन आदेश जारी करेगा। सचिव और कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के लिए डीपीसी अगले सप्ताह होगी।
मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि बैठक में 1991 बैच के सभी दस अफसरों के नामों पर विचार किया गया। जिसमें से दो अफसर मनोज गोविल ((डायरेक्टर, आर्थिक मामले वित्त मंत्रालय)) और प्रमोद अग्रवाल ((ज्वाइंट डायरेक्टर, विनिवेश विभाग)) के प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होने के कारण उन्हें प्रोफॉर्मा पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। शेष आठ अफसरों अशोक कुमार वर्णवाल ((सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति)), मनु श्रीवास्तव ((एमडी, एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर)), सतीश चंद्र मिश्रा ((सचिव, सीएस कार्यालय)), विश्वमोहन उपाध्याय ((कमिश्नर, पिछड़ावर्ग कल्याण)), एमके वाष्र्णेय ((कमिश्नर, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी)), अरुण तिवारी ((कमिश्नर, होशंगाबाद डिवीजन)), एसके मिश्रा ((सचिव, मुख्यमंत्री)) और सुधा चौधरी ((एमडी, एमपी डेयरी फेडरेशन)) को प्रमुख सचिव वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अजय नाथ, व्यापमं के चेयरमैन देवराज विरदी और जीएडी के प्रमुख सचिव अश्वनी राय भी मौजूद थे।



2005 बैच के तीन आईएएस अफसरों को सीनियर स्केल से कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में पदोन्नति मिलेगी। इसमें कलेक्टर होशंगाबाद राहुल जैन, कलेक्टर नरसिंहपुर संजीव सिंह और जीवी रश्मि शामिल हैं।

जनवरी 2014 में 1998 बैच के 10 आईएएस अफसर पदोन्नत होकर सचिव ((सुपर टाइम स्केल से सिलेक्शन ग्रेड)) बन जाएंगे। इसमें इंदौर कलेक्टर आकाश त्रिपाठी और बैतूल कलेक्टर राजेश मिश्रा शामिल हैं, जबकि वर्तमान में विभिन्न विभागों में सचिव के 13 पद रिक्त हैं। इस बैच में 11 अफसर हैं, जिसमें से एक निकुंज श्रीवास्तव ((डायरेक्टर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस)) जून 2013 से केंद्रीय प्रतिनिुयक्ति पर हैं। सामान्य प्रशासन विभाग इन अफसरों को पदोन्नति देने के लिए जल्दी ही डीपीसी करेगा। इसके बाद एमसी गुप्ता, केपी राही, राजेंद्र कुमार शर्मा, महेंद्र ज्ञानी, पुष्पलता सिंह, एसएस बंसल, जीपी कबीर पंथी व उर्मिला मिश्रा को सिलेक्शन ग्रेड मिल जाएगा।

तीन अफसरों को मिलेगा कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड

सचिव के पद 13, बनेंगे 10

ञ्च1991 बैच के लिए हुई डीपीसी, जल्दी जारी होंगे पदोन्नति आदेश

ञ्च सचिव व कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के लिए बैठक अगले सप्ताह