- Hindi News
- सात घंटे की देरी से आई ट्रेनें, चार हुई रद्द
सात घंटे की देरी से आई ट्रेनें, चार हुई रद्द
नसं, भोपाल - नागपुर-आमला रेल खंड के कोहली-सोनख स्टेशन के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से आधा दर्जन ट्रेनें करीब सात घंटे की देरी से भोपाल पहुंची। जबकि चार ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। इस कारण भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।
भोपाल से होकर दिल्ली तरफ जाने वाली ट्रेनें 2721 दक्षिण एक्सप्रेस 7 घंटे, 2615 जीटी एक्सप्रेस 4 घंटे, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची। वहीं रद्द की गई ट्रेनों में 11203 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस, 22112 नागपुर भुसावल एक्सप्रेस, 51829 नागपुर-इटारसी और 51294 आमला-नागपुर एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे का दावा है कि शुक्रवार को यातायात सामान्य हो जाएगा।
भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर सात घंटे की देरी से आई ट्रेनें, चार रद्द