कमिश्नर ने जांच के लिए जब्त की ईंटें
नसं. भोपाल - शबरी नगर में नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट्स के निर्माण की गुणवत्ता परखने के लिए गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर विशेष गढ़पाले ने दौरा किया। उन्होंने यहां से पांच ईंटें जब्त कर मुख्य अभियंता सुनील श्रीवास्तव को जांच का जिम्मा सौंपा। शहरी गरीबों के लिए तैयार हो रहे इन फ्लैट्स में घटिया निर्माण करने की शिकायत पार्षद संतोष कंसाना ने की थी।