चरणबद्ध आंदोलन करेंगे अध्यापक
नसं. भोपाल - अध्यापक संविदा शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर ४ फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है। संघ अध्यक्ष मनोहर दुबे ने बताया कि ४ फरवरी से ब्लॉक मुख्यालयों पर क्रमिक धरना दिया जाएगा। ११ से जिला स्तर पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद १४ से १७ फरवरी तक भूख हड़ताल की जाएगी। १८ फरवरी को राजधानी में रैली निकाली जाएगी।
बिजली कर्मचारियों की प्रांतीय बैठक २ को
मप्र बिजली कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक २ फरवरी को सिटी डिपो चौराहा स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी भवन में होगी। संघ के महामंत्री हेमंत तिवारी ने बताया कि बैठक में बिजली कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश के कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
मांग नहीं मानी तो कल आंदोलन
मप्र कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री आदर्श शर्मा ने बताया कि ३१ जनवरी तक दुग्ध संघ कर्मियों की तीन सूत्रीय मांगें नहीं मानी तो १ फरवरी से प्रस्तावित काम बंद आंदोलन किया जाएगा।