पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवेक की तूफानी पारी

विवेक की तूफानी पारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - विवेक ((९०*)) की तूफानी पारी की मदद से पीपुल्स समाचार ने राज एक्सप्रेस को ९ विकेट से हराकर १८वें आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। विवेक को सफल मध्या मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आईईएस कालेज के प्राचार्य प्रो केआर शर्मा ने प्रदान किया। स्थानीय ओल्ड कैंपियन मैदान पर राज एक्सप्रेस टॉस जीतकर पहले खेलते हुए १९.२ ओवर में १३१ रन पर ढेर हो गई। चंदन गुप्ता ने 50 रन तथा खिजर ने 35 रन बनाए। पीपुल्स समाचार की ओर से नईम और दीपक विश्वकर्मा ने 3-3 विकेट झटके। प्रमोद को दो और सत्येंद्र प्रजापति को एक-एक सफलता हाथ लगी। पीपुल्स समाचार की टीम ने इस लक्ष्य को 12.5 ओवर में महज एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। विवेक ने 42 गेंद पर 12 चौके और 5 छक्के की सहायता से नाबाद 90 रन बनाए।