पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल संभाग फाइनल में

भोपाल संभाग फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - भोपाल संभाग ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर महाराजा यशवंत राव मेमोरियल सीनियर अंतर डिवीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। सागर संभाग की पहली पारी १९९ रन पर सिमट गई थी जबकि भोपाल ने पहली पारी में २५१ रन बनाकर ५२ रन की बढ़त हासिल कर ली थी। सागर ने दूसरी पारी में २६० रन बनाकर भोपाल को ३१२ रन का लक्ष्य दिया था। इंदौर में खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के आखिरी दिन भोपाल ने मात्र ६० रन पर ६ विकेट गंवा दिए। लेकिन आदित्य श्रीवास्तव ने टिककर खेलते हुए २३५ गेंदों में ५० रन बनाए। अरबाज कुरैशी और शाने आलम ने २२-२२ रन का योगदान दिया। भोपाल ने दिन का खेल समाप्त होने तक ८ विकेट पर १४८ रन बनाए। फाइनल में भोपाल का सामना इंदौर से होगा। यह मैच इंदौर के जिमखाना मैदान पर तीन से सात फरवरी तक खेला जाएगा।