- Hindi News
- तीन डिग्री बढ़ा तापमान, ठंड का असर हुआ कम
तीन डिग्री बढ़ा तापमान, ठंड का असर हुआ कम
नसं. भोपाल - गुजरात और राजस्थान पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात के चलते शहर में ठंड का असर कम हो गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह बुधवार के मुकाबले ९ डिग्री से बढ़कर १२.१ डिग्री पहुंच गया है। मौसम केंद्र ने अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र के निदेशक डीपी दुबे के मुताबिक चक्रवात के चलते उत्तरी हवाएं नहीं आ रही है। अब उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही है, जो कि उत्तरी हवाओं के मुकाबले कम ठंडी है। लिहाजा, शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान २६ और न्यूनतम तापमान १४ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।