पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में होगा संशोधन

कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में होगा संशोधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - उच्च शिक्षा विभाग विश्वविद्यालय और कॉलेजों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में संशोधन करने जा रहा है। पाठ्यक्रमों में संशोधन कर उन्हें वर्तमान की जरूरत के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी शिक्षकों और छात्रों से 15 फरवरी तक सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों के अनुसार विभाग पाठ्यक्रमों में बदलाव करेगा।
उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पाठ्यक्रमों को पुनरीक्षित करवाने के निर्देश दिए थे। विभाग ऐसे पाठ्यक्रमों को भी बंद करेगा, जिनमें छात्रों की संख्या पिछले कुछ सालों से कम रही है। इनके स्थान पर रोजगारमूलक कोर्स शुरू किए जाएंगे।


हो। विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेशित छात्रों की संख्या उपलब्ध कराने को कहा है।