पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"बैंक ऋण का सही उपयोग करें ग्राहक \"

\"बैंक ऋण का सही उपयोग करें ग्राहक \"

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - परवलिया सड़क इलाहाबाद बैंक शाखा की ओर से गुरुवार को एक ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बैंक शाखा से संबंधित ग्राम मुंगालियाहाट में एक करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरण सहायक महाप्रबंधक सुधीर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कई योजनाओं के अंतर्गत करीब 55 हितग्राहियों को लोन दिया। शिविर में उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि किसान खेती को लाभ का धंधा बनाएं और बैंक से मिले ऋण का सही उपयोग करे। बैंक की ओर से किसानों को अब तक 15 करोड़ से अधिक का ऋण दिया जा चुका है।