मप्र हॉकी टीम उपविजेता
भोपाल - मप्र की हॉकी टीम ३९वीं राष्ट्रीय पायका महिला खेल प्रतियोगिता में उपविजेता बनी। हैदराबाद में संपन्न प्रतियोगिता में मप्र की टीम को फाइनल में हरियाणा ने २-१ से पराजित किया। इससे पहले मप्र ने लीग मैच में छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में मप्र ने आंध्रप्रदेश को १०-० से पराजित किया। सेमीफाइनल में मप्र ने उप्र को ४-१ से मात दी थी। टीम की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, प्रमुख सचिव खेल डॉ एम. मोहन राव और खेल संचालक डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बधाई दी।