पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ के नीचे मिली युवक की लाश

पेड़ के नीचे मिली युवक की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
कोलार रोड के कजलीखेड़ा में एक युवक की लाश पेड़ के नीचे मिली है। उसके गले में रस्सी का फंदा था। पुलिस को हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी दिलीप सिंह तोमर के अनुसार कजलीखेड़ा निवासी 20 वर्षीय पप्पू तोमर गुरुवार की सुबह भैंस चराने गया था। शाम को भैंस तो वापस आ गई, लेकिन पप्पू घर नहीं पहुंचा था। शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि कजलीखेड़ा में पप्पू ने खुदकुशी कर ली है।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक पेड़ के नीचे उसकी लाश पड़ी थी। उसके गले में रस्सी का फंदा था। पेड़ पर रस्सी का कोई निशान भी नहीं मिले हैं। जिस हालत में लाश मिली है उससे हत्या की आशंका है। पप्पू को आखिरी बार शाम चार बजे कजलीखेड़ा में देखा गया था। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।



पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।