मेले में गूंजे भजन
भोपाल - भोपाल उत्सव मेले में गुरुवार शाम देवास की ज्वाला ऑर्केस्ट्रा ने भजन प्रस्तुत किए। गायक धनराज परमार, गौतम उर्वशी, राधिका आदि गायकों ने दुनिया चले न श्रीराम के बिना आदि भजन गाकर समा बांधा।
प्रारंभ में मेला समिति के महामंत्री संतोष अग्रवाल, वसंत गुप्ता, अशोक गर्ग, सुनील जैनाविन, अरूण सोगानी आदि ने गायकों का सम्मान किया। श्री अग्रवाल ने बताया कि 8 फरवरी को मेले में अभा कवयित्री सम्मेलन होगा।