सेंट माइकल ने जीता फेथ कप
खेल संवाददाता - भोपाल
सेंट माइकल ने अरेरा क्रिकेट अकादमी को ५६ रन से हराकर फेथ कप अंडर-१५ लिटिल मास्टर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता। स्थानीय अंकुर मैदान पर सेंट माइकल ने १६७ रन बनाए। अक्षय पारोचे ने नाबाद ४६, लोकेश ने २२ और अभय ने २१ रन की पारी खेली। अरेरा की ओर से प्रत्युष ने ४ और ऋषभ ने ३ विकेट लिए।
जवाब में अरेरा अकादमी की टीम १११ रन पर ऑलआउट हो गई। नरेश ने सर्वाधिक २६ रन बनाए। सेंट माइकल की ओर से प्रंकेश राय ने ५ विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रत्युष देशमुख मैन ऑफ द सीरीज, पलाश सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मृदुल यादव गेंदबाज, अभिषेक सिंह क्षेत्ररक्षक, मयंक क्रिकेट अकादमी अनुशासित टीम, संकल्प पटौदिया अपकमिंग प्लेयर और पृथ्वीराज सिंह तोमर लिटिल मास्टर की खोज रहे। पुरस्कार वितरण बीडीसीए के अध्यक्ष आरिफ अकील, चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव, फेथ बिल्डर के एमडी राघवेंद्र सिंह तोमर आदि ने किया।