पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमीदिया, सुल्तानिया, एम्स बीएमएचआरसी खुले रहेंगे

हमीदिया, सुल्तानिया, एम्स बीएमएचआरसी खुले रहेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
राजधानी के जेपी समेत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार को मरीजों को इलाज नहीं मिलेगा। इन अस्पतालों के डॉक्टर और कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। हालांकि चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन हमीदिया, सुल्तानिया जनाना, एम्स और भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में इलाज मिलेगा। गैस राहत अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं बंद रहेगी। इधर, सरकार ने डॉक्टरों के आंदोलन को बेअसर करने के लिए अत्यावश्यक सेवा कानून ((एस्मा)) लगा दिया है। वहीं, सभी सीएमएचओ और सिविल सर्जन से सामूहिक अवकाश पर जाने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है।
मप्र मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय खरे ने बताया कि सिवनी कलेक्टर ने इलाज में लापरवाही के मामले में सिविल अस्पताल लखनादौन के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ जांच किए बिना ही आपराधिक मामला दर्ज कराकर गिरफ्तारी कराई। कलेक्टर की ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है, इसलिए सिवनी कलेक्टर और एसपी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में राज्य सरकार, कलेक्टर और एसपी के खिलाफ कार्रवाई करने के नाम पर केवल आश्वासन दे रही है।




इस कारण एसोसिएशन के डॉक्टर और विभिन्न संगठनों से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।




हड़ताल - सरकारी अस्पतालों में आज नहीं मिलेगा इलाज

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण ने बताया कि डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने से अस्पतालों की चिकित्सा सेवाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अस्पतालों में आयुष और मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों की ड्यूटी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगा दी है। साथ ही सीएमएचओ और सिविल सर्जन को जरूरत पडऩे पर निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की सेवाएं लेने को कहा है।

आयुष डॉक्टर देंगे सेवाएं