व्यापमं को पसंद आया नौ कंपनियों का काम
नसं. भोपाल - व्यावसायिक परीक्षा मंडल को अपने पूरे सिस्टम में बदलाव के लिए नौ कंपनिया पात्र मिली हैं।
मंडल ने एग्जाम प्रोसेस ऑटोमेशन सिस्टम लागू करने के लिए जो एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा था, उसके लिए 13 कंपनियों के आवेदन आए थे। परीक्षण के बाद मंडल ने इनमें से केवल 9 को ही काम के लिए बेहतर माना है। अगले 15 दिन में यह कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन देगी। इसमें जो कंपनियां बेहतर मिलेंगी, उनका चयन किया जाएगा। इसके बाद मंडल फरवरी के अंतिम सप्ताह में टेंडर जारी कर देगा। व्यापमं संचालक तरुण कुमार पिथोरे के अनुसार मार्च-अप्रैल तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि व्यापमं ने अपने सिस्टम में कई बदलाव किए हैं। परीक्षाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए मंडल ने जो प्रस्ताव तैयार किया था, उसे राज्य शासन पहले ही मंजूरी दे चुका है।