चोरी की बिजली से चल रहा था कारखाना
नसं. भोपाल - मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की विजिलेंस टीम ने नबीबाग स्थित फर्नीचर कारखाने के संचालक उमर गौरी के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें दो लाख 45 हजार रुपए का बिल थमाया। कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक सतर्कता संजय निहलानी ने बताया कि इस कारखाने में बिजली लाइन से सीधे तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इससे कटर और ड्रिल मशीन भी चलाई जा रही थी। संचालक ने मीटर तक नहीं लगवाया था।