- Hindi News
- भाजपा के तीन प्रकोष्ठ और मोर्चा कार्यसमिति की बैठक तय
भाजपा के तीन प्रकोष्ठ और मोर्चा कार्यसमिति की बैठक तय
भोपाल - भाजपा जैव ऊर्जा प्रकोष्ठ, अंत्योदय योजना प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ और किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तय हो गई है। किसान मोर्चा की बैठक दो फरवरी, जैव ऊर्जा व सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक 6 फरवरी को और अंत्योदय प्रकोष्ठ की बैठक 8 फरवरी को होगी। जैव ऊर्जा के प्रदेश संयोजक शैलेष केसरवानी, अंत्योदय के बाबूलाल महाजन, सैनिक के राजेंद्र प्रसाद श्रोती तथा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि हर क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।