- Hindi News
- बेतवा फुटबाल टूर्नामेंट पर भोपाल का कब्जा
बेतवा फुटबाल टूर्नामेंट पर भोपाल का कब्जा
विदिशा - एसएसएल जैन कॉलेज ग्राउंड में चल रहे राज्य स्तरीय बेतवा फुटबाल टूर्नामेंट में भोपाल और खुरई के बीच हुआ फाइनल मैच रोमांचक रहा। इस मैच में एक तरफा मुकाबला देखने को मिला। भोपाल की टीम ने ४-० से खुरई की टीम पर जीत दर्ज कराई।
फायनल मैच देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक मौजूद रहे। इस मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। विजेता टीम को मुख्य अतिथियों ने ११ हजार रुपए और ट्राफी पुरस्कार स्वरूप भेंट की।
टूर्नामेंट में बेस्ट गोली का पुरस्कार भोपाल की टीम के अरविंद को और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भोपाल के तरुण को दिया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम, वरिष्ट भाजपा नेता मुकेश टंडन, एडीएम केडी त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष छत्रपाल शर्मा, नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष महेंद्र यादव संदीप डोंगर सिंह आदि मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबले में 4-0 से खुरई टीम को हराया, स्पर्धा का समापन
विदिशा। गुरुवार को प्रतियोगिता के फाइनल के बाद ट्राफी के साथ खुशी की मुद्रा मे विजेता टीम।