- Hindi News
- दो सप्ताह में अनुकंपा नियुक्ति दें : डिसा
दो सप्ताह में अनुकंपा नियुक्ति दें : डिसा
भोपाल - मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को सतना जिले की अपर्णा सेन के अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन का दो सप्ताह में निराकरण करने के निर्देश दिए। गुरुवार को आमजनों से भेंट के दौरान उन्होंने भोपाल के मो. युनूस खान के आवेदन पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए।