बीडीए कॉम्प्लेक्स के ऑफिस में आग
नसं. भोपाल - सात नंबर स्थित बीडीए कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर श्री महा गणेशाय प्रापर्टी एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट का ऑफिस है। गुरुवार रात करीब नौ बजे ऑफिस से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
ऑफिस के अंदर किराने का सामान भी रखा था। पुलिस आग के कारणों का पता कर रही है।